Search Suggest

राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट कल:साइंस, आट्‌र्स और कॉमर्स का एक साथ जारी होगा परिणाम

राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट कल:साइंस, आट्‌र्स और कॉमर्स का एक साथ जारी होगा परिणाम; 





राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स का रिजल्ट कल दोपहर सवा 12 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। तीनों विषय में कुल 8 लाख 66 हजार 270 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा के अनुसार संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ आएंगे। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आपको सूचित किया जाता है कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 12:15 बजे घोषित किया जाएगा. 

इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा। 
इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं। बोर्ड की ओर से इस साल यह पहला रिजल्ट होगा। 
साल 2023 में पहला रिजल्ट 12वीं साइंस और कॉमर्स का 18 मई को रात 8 बजे घोषित किया था। कॉमर्स का रिजल्ट 96.60% और साइंस का 95.65% रहा। यह 2022 से करीब एक प्रतिशत कम रहा था। आट्‌र्स का रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था, जो 92.35 प्रतिशत रहा था।
Welcome to State Pariksha! Your one-stop destination for all State and Competitive Exam preparation. Get the latest updates, exam notifications, practice quizzes, GK notes, current affairs, and study material – all in one place to help you succeed in your next government job exam.

एक टिप्पणी भेजें

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...